फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Relief... the wish of having fun amidst snow has been fulfilled.

Kullu News: राहत ... पूरी हो गए बर्फ के बीच मस्ती करने की मुराद

Wed, 05 Feb 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Relief... the wish of having fun amidst snow has been fulfilled.
लाहौल में सड़क से बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी।-वीडियोग्रैब
मनाली में सैलानियों ने जमकर की मस्ती, एक-दूसरे पर फेंके बर्फ के गोले
विज्ञापन

स्कीइंग, स्नो स्कूटर और ट्यूब स्लाइडिंग का जमकर उठाया लुत्फ
पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक, पर्यटन कारोबार बढ़ने की जगी उम्मीद


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मनाली ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। बर्फ के फाहे पर्यटकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए। बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।
फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचकर पर्यटकों ने शीतकालीन खेलों स्कीइंग, स्नो स्कूटर, ट्यूब स्लाइडिंग का जमकर लुत्फ लिया। उन्होंने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके। बर्फबारी से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है। मनाली के होटलों में 35 से 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को बर्फबारी हुई। इससे पहले 15 और 16 जनवरी को मनाली में बर्फ के फाहे गिरे थे। रात भर बारिश होने के बाद मौसम सुबह चार बजे के बाद बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। हालांकि, सुबह लगभग 11 बजे के बाद मौसम सुहावना हुआ। इसके बाद पर्यटकों ने सोलंगनाला का रुख किया। सामान्य वाहनों को नेहरूकुंड में रोकने के कारण नेहरूकुंड भी स्नो पॉइंट बन गया। मनाली के माल रोड में स्नोफॉल का सैलानियों ने खूब आनंद लिया। बर्फ के फाहों में पर्यटक झूम उठे। बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक होटलों से बाहर निकल आए और बर्फ में खेलने का आनंद लिया। फोटोग्राफी कर अपने लम्हों को यादगार भी बनाया। मनाली के सभी पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक हो गए हैं। मनाली के मालरोड में भी सात से आठ सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। पर्यटन कारोबारी नानक चंद ने बताया कि सोलंगनाला में पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने स्कीइंग का लुत्फ लिया। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी पर्यटन कारोबार में जान फूंकेगी। बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed