{"_id":"68f283922fca3feed007b465","slug":"relief-from-power-cuts-supply-started-from-bajaura-substation-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159562-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली कट से छुटकारा, बजाैरा सब स्टेशन से शुरू हुई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली कट से छुटकारा, बजाैरा सब स्टेशन से शुरू हुई सप्लाई
Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
132 केवी एचटी लाइन कांगू-लारजी-बजौरा का क्षतिग्रस्त हुआ था टावर
प्रीणी-नगर एवं फोजल-नग्गर लाइन से चल रही थी वैकल्पिक व्यवस्था
बलदेव राज
कुल्लू। सप्ताह की बिजली कटौती और अस्थायी व्यवस्थाओं के बाद आखिरकार कुल्लू को स्थायी राहत मिल गई है। बिजली बोर्ड ने बजौरा सब स्टेशन से फिर से सप्लाई शुरू कर दी है। इससे अब घरों, दफ्तरों और बाजारों में बिना बाधा बिजली उपलब्ध होगी।
132 केवी एचटी लाइन कांगू-लारजी-बजौरा को बिजली बोर्ड ने दुरुस्त कर दिया है। कुल्लू में अब लोगों को बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। सप्ताह पहले 132 केवी एचटी लाइन कांगू-लारजी-बजौरा लाइन का टावर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे कुल्लू, भुंतर, नगवाईं, पनारसा, सैंज, बंजार, बालीचौकी और आसपास के क्षेत्रों की सप्लाई पर असर पड़ा था। इसके बाद बिजली बोर्ड प्रीणी-नगर लाइन एवं फोजल-नग्गर लाइन के माध्यम से आपूर्ति की लेकिन वैकल्पिक लाइनों की बहन क्षमता सीमित होने के कारण के बिजली बोर्ड को बिजली कट लगाने पड़ रहे थे। कुल्लू, भुंतर, खराहल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कट लग रहे थे। खासकर सुबह के समय बिजली कट लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
गौर रहे कि सर्दियों में ठंड का असर बढ़ते ही अब शहरों में लोगों ने हीटर जलाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिजली की खपत कुल्लू शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ गई है। 132 केवी एचटी लाइन का टावर लगाने में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीते बुधवार को टावर का ढांचा कर इससे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बजौरा सब स्टेशन से सप्लाई शुरू होने के बाद अब बिजली बोर्ड ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
उधर, बिजली बोर्ड कुल्लू के अधिशासी अभियंता विरेंद्र शर्मा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली की आपूर्ति को जारी रखा। बजौरा सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति सुचारू हो गई है। अब आवश्यक विद्युत कटौती की जरूरत नहीं पड़ेगी।
--