फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rehearsal in coffee for Mandi Lok Sabha by-election

मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर काजा हुआ पूर्वाभ्यास

Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal in coffee for Mandi Lok Sabha by-election
काजा में सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह चुनावी अभ्यास की जानकारी देते हुए। - फोटो : Kullu
केलांग/ उदयपुर/रोहतांग। मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव को लेकर काजा में पहले चरण का पूर्वाभ्यास किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वाभ्यास में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग के कायदे और कानून के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों को ईवीएम से मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम प्रक्रिया तक की बारीकियों से समझाया। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। काजा खंड के तहत 29 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके साथ ही तीन मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाएं जाएंगे। इसमें एक टाशीगंग, एक रंगरीक और एक गुलिंग में पोलिंग स्टेशन होगा। पूर्वाभ्यास में 44 पीठासीन अधिकारी, 44 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 96 पोलिंग अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरे चरण का अभ्यास 19 और अंतिम चरण का पूर्व अभ्यास 28 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 30 अक्तूबर को मतदान होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की ओर से जारी नियमों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पालन करने की अपील की। इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed