{"_id":"3d9578b3f4a7cdcbd833e87d7ee7d342","slug":"reharasal-for-nati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ युवतियां पेश करेंगी नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ युवतियां पेश करेंगी नाटी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में होने वाली कुल्लवी नाटी की रिहर्सल देवसदन में शुरू हो गई है। आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि संस्था के संस्थापक श्री रविशंकर के प्रयासों से आयोजित होने वाला यह उत्सव विभिन्न संस्कृतियों, राष्ट्रों एवं मतों के लोगों को एक वैश्विक परिवार के रूप में शांती के संदेश के साथ एक मंच पर लाया जाएगा। पूरे विश्व भर से इस उत्सव में 155 देशों से लगभग 35 लाख लोग एक साथ जुटेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश से भी कुल्लू नाटी का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कुल्लू जिले की लगभग तीन सौ से अधिक युवतियां पूरे विश्व से आए लोगों के समक्ष अपनी संस्कृति की शान कुल्लू नाटी का प्रदर्शन करेंगी। शनिवार को नाटी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण देवसदन में किया गया। शिमला से आईं डॉ. सुशीला ने रिहर्सल भी करवाई। युवतियों में नाटी को लेकर काफी जोश नजर आया।
विज्ञापन