{"_id":"69ed00b515a0ddb33a040696","slug":"regional-hospitals-ambulance-service-further-strengthened-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174755-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल की एंबुलेंस सेवा और सुदृढ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल की एंबुलेंस सेवा और सुदृढ
विज्ञापन
कुल्लू। उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा को और सुदृढ़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 में एंबुलेंस सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए 18 लाख 5 हजार रुपये का बजट प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग एंबुलेंस के ईंधन और मरम्मत कार्यों पर किया जाएगा, ताकि जरूरत के समय वाहन उपलब्ध रह सकें।
इसके अलावा, निर्धन मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रदान करने के लिए भी अलग से बजट रखा गया है। अलग बजट प्रावधान होने से मरीजों को समय पर सुविधा मिलने की उम्मीद है और उपचार में आने वाली दिक्कतें कम होंगी।अक्सर देखा जाता है कि एंबुलेंस की समय पर मरम्मत न होने के कारण मरीजों को सेवा नहीं मिल पाती, लेकिन अब इस समस्या के समाधान के प्रयास किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य है कि हर मरीज को आपात स्थिति में तुरंत एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध एंबुलेंस सेवाएं देने के उद्देश्य से ईंधन और मरम्मत के लिए 18.05 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। यह निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया है। संवाद