फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Red Cross will spend Rs 79.33 lakh on the needy: Torul

जरूरतमंदों पर 79.33 लाख खर्च करेगा रेडक्रॉस : तोरुल

Tue, 23 Jul 2024 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Red Cross will spend Rs 79.33 lakh on the needy: Torul
कुल्लू जिला रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करतीं उपायुक्त तोरुल एस रवीश।
कुल्लू। रेडक्रॉस ने 79.33 लाख की राशि को व्यय करने की मंजूरी प्रदान की है। रेडक्रॉस के एंबुलेंस बेड़े में नए शव वाहन का प्रावधान किया जाएगा। इससे दूरदराज के लोगों को सुविधा मिलेगी। यह बात मंगलवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 79.33 लाख रुपये जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को तुरंत राहत के रूप में जिला रेडक्रॉस की ओर से 3700 तिरपाल, 50 गद्दे, 300 बाल्टियां आदि सामान प्रदान किया था। इसके अतिरिक्त राज्य रेडक्रॉस की ओर से भी तिरपाल, कंबल, बाल्टियां, किचन सेट, हाइजीन किट, टेंट इत्यादि वितरित किया गया। अभी तक विभिन्न गैर सरकारी संगठनों सहित रेडक्रॉस के माध्यम से कुल 10,000 से अधिक तिरपाल वितरित किए गए हैं। भविष्य में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच एवं दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के साथ ही आधार अपडेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिला रेडक्रॉस मेला आयोजित करने के लिए तथा आने वाले समय में पौधरोपण अभियान के लिए भी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों से सुझाव भी लिए गए कि स्वास्थ्य जांच शिविर जिले के किन हिस्सों में लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व उपायुक्त ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णय को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न रोगियों को समय-समय पर ऑपरेशन के लिए प्रदान की गई सहायता राशि को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस दौरान सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज पवार, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पद्म शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed