फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Red Beauty Plum sold instantly, got price of Rs. 170 per kg

Kullu News: हाथोंहाथ बिका रेड ब्यूट प्लम, 170 रुपये किलो मिले दाम

Wed, 21 May 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 21 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Red Beauty Plum sold instantly, got price of Rs. 170 per kg
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में पलम रेडब्यूट की पैकिंग करने में जुटे कामगार।-संवाद
बेहतर दाम मिलने से खिले बागवानों के चेहरे, पंजाब-हरियाणा में है काफी मांग
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम के शुरुआत में अच्छे दाम मिलने से खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मई महीने का अंतिम पखवाड़ा शुरू होते ही सब्जी मंडियों में प्लम की आमद बढ़ने लगी है। बुधवार को सब्जी मंडी भुंतर में रेड ब्यूट प्लम 170 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। शुरुआती दौर में रेड ब्यूट प्लम के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में प्लम की अच्छी काफी मांग है। ऐसे में रेड ब्यूट प्लम को कुल्लू में बाहरी राज्यों के व्यापारी हाथों हाथ खरीद रहे हैं। व्यापारियों में प्लम खरीदने के लिए अच्छी प्रतिस्पर्धा हो रही है। इसका फायदा बागवानों को मिल रहा है। हालांकि, खुमानी और चेरी के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। बागवान डेहरू राम, लाल चंद ठाकुर, दीप लाल भारद्वाज, अमित कुमार, चौबे राम और रामनाथ सिंह ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों के व्यापारियों में प्लम की खूब मांग है।
विज्ञापन

अभी जिले के निचले क्षेत्रों में ही रेड ब्यूट प्लम तैयार हुआ है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी फसल निकलना बाकी है। मंडियों में अच्छे दामों से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने कहा कि बागवान अपनी सुविधा के अनुसार भुंतर सब्जी मंडी, बंदरोल, टकोली में अपने उत्पादों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंजाब और हरियाणा के व्यापारी अच्छे दामों पर प्लम खरीद रहे हैं, जिसका फायदा बागवानों को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दाम और भी बेहतर रहने की संभावना है। बागवान तुड़ान में जल्दबाजी न करें, तैयार होने के बाद ही उत्पाद को मंडी में लाएं।
- मानस कुमार सूद, अध्यक्ष, आढ़ती यूनियन भुंतर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed