{"_id":"65a02abad69312888f05ce16","slug":"rcc-blocks-installed-to-stop-movement-of-big-vehicles-kullu-news-c-89-1-klu1001-14659-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए आरसीसी ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए आरसीसी ब्लॉक
Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के भूतनाथ बैली ब्रिज से बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए अब आरसीसी के ब्लॉक लगाए गए हैं। बीते दिनों वाहन चालकों ने यहां लगाए लोहे के एंगल तोड़ दिए थे। पिछले एक सप्ताह में रात के समय बड़े वाहन भी पुल से आरपार हो रहे थे।
बड़े वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यह कदम उठाया है। अब पुल में सिर्फ छोटे वाहनों के गुजरने की जगह रखी गई है। बड़े वाहन पुल से आवाजाही नहीं कर पाएंगे। चार साल तक बंद रहे पुल को वर्ष 2023 में दशहरा से पहले छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था।
यहां पर बाकायदा बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए एक बोर्ड भी लगाया गया था। पुल से छोटे वाहन ही आवाजाही कर रहे थे। पुल की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को दिया था। भूतनाथ पुल को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू करने का भी लोक निर्माण विभाग ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
अक्तूबर 2023 के बाद यहां पर काम भी बंद पड़ा है। घाटीवासी अमर ठाकुर, नंद लाल और विवेक ने कहा कि भूतनाथ पुल कुल्लू शहर को जोड़ने वाला मुख्य पुल है। इस पुल में जो कार्य शेष बचा हुआ है, उसे लोक निर्माण विभाग जल्द पूरा करे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि पुल के एक तरफ आरसीसी के ब्लॉक लगाए गए हैं। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। संवाद