{"_id":"662b8cfa39795d82d3009a9f","slug":"rathi-ramesh-will-create-a-stir-in-peepal-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121490-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीपल मेले में राठी, रमेश मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीपल मेले में राठी, रमेश मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
तीन सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टार कलाकार किए घोषित
देवता गौहरी के आगमन से कल शुरू होगा मेला, दुकानें सजाने में जुटे व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर में देवता गौहरी के पारंपरिक पीपल जातर मेले में कुल्लू के कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। 28 से 30 अप्रैल तक मनाए जाने वाले मेले में जिले के बाहर के किसी भी कलाकार को मंच नहीं मिलेगा। मेले में होने वाली तीन सांस्कृतिक संध्याओं के लिए नगर परिषद ने स्टार कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी है।
इसमें हिमाचली गायक ठाकुर दास राठी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या 28 अप्रैल को प्रस्तुति देंगे। 29 को कलाकेंद्र के गोपाल शर्मा और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में रमेश ठाकुर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। अन्य कलाकारों के लिए आवेदन मांगे है। उनमें से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गायकों की छंटनी की जाएगी।
मेले में स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए हुए ऑडिशन में 15 युवतियों का चयन किया गया है। मेले के तीनों दिन ये युवतियां कलाकेंद्र के मंच पर कैटवॉक करेंगी। मेले के लिए बाहरी राज्यों और जिलों से व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को व्यापारी ढालपुर मैदान, माल रोड और प्रदर्शनी मैदान में अपना हाट बाट सजाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
...
मेले के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद ने कमेटियों का गठन किया है। 28 अप्रैल को देवता गौहरी के आगमन के साथ मेला शुरू होगा। जिलावासी मेले में बढ़चढ़ कर भाग लें।
-अनुभव शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू