फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rarik School reopened after 13 years

13 साल बाद फिर खुला रारिक स्कूल

Fri, 29 Apr 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rarik School reopened after 13 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की अंतिम पंचायत दारचा के रारिक गांव में 13 साल फिर प्राथमिक स्कूल खुल गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने शुक्रवार को इस स्कूल का शुभारंभ किया।

यह स्कूल वर्ष 2009 में विद्यार्थियों की कमी के कारण बंद हो गया था। उस दौरान इस स्कूल में मात्र एक छात्र था। सामरिक दारचा-शिंकुला-जांस्कर मार्ग पर स्थित रारिक स्कूल खुलने से रारिक व छिका गांव के बच्चों को घर के पास शिक्षा मिलेगी। इन गांवों के बच्चों को अभी पढ़ाई के लिए करीब आठ किलोमीटर दूर दारचा स्थित सुमदो स्कूल जाना पड़ता है। स्कूल दोबारा खुलने पर शुक्रवार को पहले दिन दो बच्चों ने दाखिला लिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध कर अब फिर से रारिक स्कूल का खोला गया है। मंत्री रामलाल मारकंडा ने जिला उद्योग केंद्र की ओर से राहत एवं पुनर्वास योजना के अंतर्गत 31 लाभार्थियों को बुनाई मशीन तथा चार लाभार्थियों को कार्पेट बुनाई मशीन वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed