{"_id":"57a4c6514f1c1b39302b9024","slug":"rape-case-in-kullu-village-banzar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी धरा
कुल्लू/ बंजार
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में विदेशी महिला के साथ हुआ गैंगरेप का मामले के बाद बंजार में नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। वीरवार रात को हुई इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा लिया है। पुलिस ने रात को संबंधित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी थी, लेकिन फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार दोपहर बाद जिभी से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान 37 साल के कृष्ण निवासी शरोगी चौहणी बंजार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी ओर पीड़िता नौ साल की मासूम बच्ची का जिला अस्पताल कुल्लू में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू पद्म चंद ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है और पूछताछ में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक आरोपी पर सख्त कार्रवाई करेगी। इस तरह की शर्मसार करने वाली घटनाओं के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन