फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   rakhi

इस बार बाजार में उतरी ऊनी धागे की राखियां

Sat, 25 Jul 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
rakhi
कुल्लू। भारत-चीन सीमा विवाद के उपरांत देश व प्रदेश में चीनी सामान का बहिष्कार किया जा रहा है। इसमें विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, सरकारी-गैर सरकारी संगठनों, संस्थाओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर स्वदेशी सामान अपनाने पर बल दिया है। ऐसे में विश्वभर में अपने हथकरघा उत्पादों के लिए प्रसिद्ध भुट्टी वीवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड भी पहली बार रक्षाबंधन के लिए ऊनी धागों से राखियां तैयार कर रहा।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य लोकल फॉर वोकल को जिला में गति प्रदान करना है। भुट्टिको के हथकरघा उत्पादों को उच्च गुणवत्ता व पारंपरिक कुल्लवी डिजाइनों के कारण पसंद किया जाता रहा है। वैश्विक कोरोना महामारी के बीच सभा की ओर से विभिन्न डिजाइनों के ऊनी मास्क बनाए गए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा था। ऊनी धागों की आकर्षक राखियां भुट्टिको के शोरूमों के अलावा अन्य दुकानों पर भी महिलाओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। भुट्टिको सभा की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर राखियों के कॉम्बो पैक पर दस प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है, जो एक से तीन अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि वोकल फॉर लोकल के मुताबिक लोग स्वदेशी सामान को अपना रहे हैं। इस बार बाजारों में चमक दमक वाली चीनी राखियों को दरकिनार कर लोग ऊनी धागे से बनी राखियों को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्वदेशी राखियां खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में भुट्टिको में ऊनी धागों से रंग-बिरंगी राखियां तैयार की जा रही हैं। कहा कि जिस तरह से लोगों का रुझान गत दो महीनों में स्वदेशी सामान की ओर बढ़ा है, उससे कयास लगाए जा रहे कि लोकल व्यवसायियों के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed