फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rajendra of Dobhi came first in trout catch and release competition

Kullu News: ट्राउट कैच और रिलीज प्रतियोगिता में डोभी के राजेंद्र प्रथम

Wed, 30 Apr 2025 04:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Apr 2025 04:25 AM IST
विज्ञापन
Rajendra of Dobhi came first in trout catch and release competition
ट्राउट कैच एवं रिलीज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरूस्कृत करते हुए आयोजक।--सोर्स.....स
ट्राउट कैच और रिलीज प्रतियोगिता में डोभी के राजेंद्र प्रथम
विज्ञापन

मनाली नेचर पार्क ब्यास बिहाल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के नेचर पार्क ब्यास बिहाल मनाली में कुल्लू की ट्राउट संरक्षण संस्था ने 8वीं अखिल भारतीय ट्राउट कैच और रिलीज प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया। प्रतियोगिता के दौरान मत्स्य विभाग के मनाली से लेकर बिलासपुर तक के अधिकरियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले विभाग ने आसपास के नदी-नालों में ब्राउन ट्राउट के बच्चों की स्टाकिंग की। जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाई। लिहाजा प्रतियोगिता में डोभी के राजेंद्र विजेता रहे, जिन्होंने सबसे बड़ी ट्राउट मछली पकड़ी, जिसकी लंबाई 41 सेंटीमीटर थी जबकि दूसरे स्थान पर अभिषेक नेगी किन्नौर और तीसरे स्थान पर शिमला के डेविड और बंजार के साकेत को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

कुल्लू की ट्राउट संरक्षण संस्था के महासचिव कृष्ण संधु ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से ट्राउट मछली के संरक्षण का संदेश दिया जाता है और संस्था करीब एक दशक से इस पर कार्य कर रही है लिहाजा, इस बार भी आयोजन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला कुल्लू और प्रदेश के दूसरे भागों से आए ट्राउट मत्स्य आखेटकों ने अपनी किस्मत आजमाई। प्रतियोगिता में 25 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 15000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को 10 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

ट्राउट कैच एवं रिलीज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरूस्कृत करते हुए आयोजक।--सोर्स.....स

ट्राउट कैच एवं रिलीज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरूस्कृत करते हुए आयोजक।--सोर्स.....स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed