फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Raised the issue of increase in water bills in urban areas

Kullu News: शहरी क्षेत्र में पानी के बिल बढ़ोतरी का मामला उठाया

Mon, 16 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of increase in water bills in urban areas
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने विधायक दल की बैठक में की रोक लगाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शहरी क्षेत्र में पानी के बिलों की बढ़ोतरी का मामला उठाया। शिमला में हुई विधायक दल की बैठक में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

उन्होंने पानी के बिलों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। गौर रहे कि कुल्लू शहर में उपभोक्ताओं को दो बार पानी के भारी-भरकम बिल आए थे। हजारों में पानी के बिल आने के बाद लोगों में रोष नजर आया था। लोगों ने प्रशासन और सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी थी। उस समय लोगों को आश्वासन भी मिला था। हालांकि सदर के विधायक उस समय भी लोगों के साथ पानी के बढ़े हुए बिलों को लेकर खड़े नजर आए थे। एक बार फिर उन्होंने लोगों की मांग को प्रमुखता के साथ रखा है। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला में विधायक दल की बैठक में कुल्लू शहरी क्षेत्र में पानी के बिल बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed