फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Raghunath Nagari painted with the colors of Holi

कुल्लू में होली के रंग से रंगी रघुनाथ की नगरी

Wed, 16 Mar 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Raghunath Nagari painted with the colors of Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में भगवान रघुनाथ की नगरी होली के रंगों से रंग गई है। छोटी होली बुधवार से शुरू हो गई है। जश्न के साथ रंगों के पर्व का आगाज हुआ। इसमें लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया गया।
शहर के रघुनाथपुर, अखाड़ा बाजार, सरवरी में युवाओं व लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। वैरागी समुदाय ने भी डफली और झांझ की धुन पर अलग-अलग टोलियों में होली के गीत गाकर रीति को निभाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग टोलियों में खूब झूमे। टोलियों ने होली गीतों के साथ कुल्लवी गीत भी पेश किए और लोगों को रंग लगाकर आपसी भाईचारे को संदेश दिया। इस छोटी होली पर कुल्लू में खूब रौनक देखने को मिली। हालांकि जिले में बड़ी होली का पर्व वीरवार को मनाया जाएगा, लेकिन छोटी होली पर सुबह दस बजे से रंग लगाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। शहरवासी रामकृष्ण, दिनेश शर्मा, अशोक, सरोज ठाकुर, पप्पू और विनोद ने कहा कि होली पर्व का आगाज हो गया है। वीरवार को बड़ी होली मनाई जाएगी। पहले दिन कई टोलियां रघुनाथपुर से लेकर अखाड़ा बाजार तक रंग लगाने निकली। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली टोलियों का लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर रंग लगाया। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत्त राम ने कहा कि जिले में देवी-देवताओं को रंग समर्पित करने के बाद होली खेलने की परंपरा है। होली को लेकर लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

रघुनाथ के मंदिर में भक्तों का लगा तांता
होली के अवसर पर भगवान रघुनाथ के मंदिर में भक्तों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही अधिष्ठाता देवता को गुलाल लगाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। अखाड़ा बाजार, सरवरी, अखाड़ा बाजार सहित कई इलाकों में विभिन्न टोलियां बनाकर लोगों ने एक-दूसरे के ऊपर गुलाल फेंका। शहरवासियों ने कहा कि होली के अवसर पर कई पकवान तैयार भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed