फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rafting and paragliding activities gained momentum

Kullu News: राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 07 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rafting and paragliding activities gained momentum
पर्यटक ब्यास नदी व नीले आसमान में कर रहे अठखेलियां
विज्ञापन

ट्रैकरों ने भी आरंभ किया पहाड़ों की ओर कदमताल करना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में अप्रैल में साहसिक गतिविधियों राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। राफ्टिंग पॉइंट सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। इन स्थानों पर कारोबार भी दोगुना हो गया है।
ब्यास नदी की लहरों पर पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ ले रहे हैं। अब ट्रैकिंग सीजन भी शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत होते ही ट्रैकर भी अब पहाड़ों की ओर कदमताल शुरू कर देंगे। पर्यटक कुल्लू की वादियों में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का खूब आनंद ले रहे हैं। पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग हो रही है। निचले क्षेत्रों पिरड़ी, रायसन, शाढ़ाबाई और बबेली रिवर राफ्टिंग पॉइंट पर खूब चहल-पहल देखी जा रही है। पर्यटक नीले आसमान में पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। पैराग्लाइडिंग पॉइंट सोलंगनाला, डोभी और रायसन में मानव परिंदे उड़ान भर रहे हैं। कुल्लू-मनाली में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए साहसिक पर्यटन की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

ब्यास की जलधारा में भी पर्यटक रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। ब्यास नदी में पर्यटक खूब अठखेलियां कर रहे हैं। कुल्लू-मनाली घूमने आए पर्यटक गुरनाम सिंह, सलोनी, आशीष, शानवी, मोहित और अर्चना ने कहा कि मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन कुल्लू-मनाली की वादियों में अभी ठंडक का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि घूमने-फिरने के अलावा वे पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed