फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   quipment will be checked before rafting season

Kullu News: राफ्टिंग सीजन से पहले उपकरणों की होगी जांच

Mon, 11 Sep 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 11 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
quipment will be checked before rafting season
कुल्लू। जिला कुल्लू में राफ्टिंग सीजन शुरू होने से पहले तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए तकनीकी समिति को जिम्मा सौंपा गया है। जिले में राफ्टिंग उपकरणों के निरीक्षण की तिथियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कमेटी तय तिथियों को राफ्टिंग स्थलों पर जाकर उपकरणों की जांच करेगी। जिला कुल्लू में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक राफ्टिंग गतिविधियां बंद रहती हैं। इस बार करीब ढाई माह से राफ्टिंग गतिविधियां बंद चल रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बरसात में ब्यास में आई भारी बाढ़ रही है।
विज्ञापन

अब हालत सामान्य होने और राफ्टिंग सीजन शुरू होने से पहले उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सीजन के दौरान अप्रिय घटना से बचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरणों में खामियों के कारण जानमाल का नुकसान हो सकता है। घटना न हो, इसके लिए पूर्व में ही तैयारी की जा रही है। देश के एकमात्र राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी (कुल्लू) के अनुदेशक गिमिनर सिंह ने कहा कि राफ्टिंग सीजन से पूर्व उपकरणों और दस्तावेजों का निरीक्षण किया जाना है।
इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। कहा कि 12 सितंबर को रायसन, 13 को बबेली और 14 सितंबर को शाढ़ाबाई में निरीक्षण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed