{"_id":"67cb2953b77921fe980556ec","slug":"question-papers-were-sent-to-lahaul-from-atal-tunnel-rohtang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142724-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल रोहतांग से लाहौल पहुंचाए प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल रोहतांग से लाहौल पहुंचाए प्रश्नपत्र
Fri, 07 Mar 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
लाहौल घाटी में अब नौ मार्च से शुरू होंगी बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं
तिंगरेट तक पहुंचने के लिए बर्फ में करनी होगी 26 किमी कदमताल
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग। अटल टनल होकर मनाली-केलांग हाईवे तीन के फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लाहौल पहुंच गए हैं। कर्मचारियों ने दो दिन पहले प्रश्नपत्रों के खेप को केलांग और जहालमा पहुंचाया है।
इसके आगे उदयपुर से तिंगरेट और उदयपुर से तिंदी तक बर्फ के बीच पैदल चल कर प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जा रहा है। उदयपुर से मायड़ वैली का तिंगरेट स्कूल 26 किमी दूर है। इस दायरे में कई स्थानों में हिमखंड गिरने का खतरा बना रहता है। शिक्षा उपनिदेशक सतीश कौड़ा ने बताया कि जहालमा में बोर्ड कर्मचारियों से प्रश्नपत्र रिसीव करने के बाद खेप को उदयपुर, तिंदी, त्रिलोकनाथ और तिंगरेट स्कूलों के लिए भेज दिया है।
पिछले दिनों बर्फबारी के कारण समय पर प्रश्नपत्र पहुंच नहीं पाने से बोर्ड ने लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी में शुरुआती चार विषयों की परीक्षा को स्थगित कर दिया था। सतीश कौड़ा ने बताया कि लाहौल-स्पीति में 9 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। कहा कि जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है, उनकी डेटशीट नए सिरे से जारी होगी। बताया कि मयाड़ के तिंगरेट को भेजे गए प्रश्नपत्र कल तक पहुंच जाएंगे, क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने से कर्मचारियों को बर्फ पर 26 किमी पैदल चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
--