फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   PWD will be engaged in the restoration of Yoche link road from today.

Kullu News: योचे संपर्क सड़क की बहाली में आज से जुटेगा पीडब्ल्यूडी

Mon, 06 Jan 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 06 Jan 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
PWD will be engaged in the restoration of Yoche link road from today.
लाहौल के जिला मुख्यालय केलांग में बर्फबारी के बीच जाते लोग।-संवाद
लोगों को बर्फ के बीच 12 किमी पैदल करना पड़ रहा एकतरफा सफर
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने विभाग को दिए सड़क बहाल करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लोक निर्माण विभाग लाहौल मंडल (केलांग) मंगलवार से दारचा पंचायत के योचे गांव की ओर जाने वाली संपर्क सड़क की बहाली में जुट जाएगा।
27 दिसंबर को घाटी में हुई बर्फबारी के बाद योचे गांव की संपर्क सड़क यातायात के लिए बंद है। लोगों को योचे से दारचा आने में एकतरफा 12 किमी का सफर एक फीट बर्फ में करना पड़ रहा है। यह गांव दारचा पंचायत के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र में है।
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि योचे गांव सहित उदयपुर उपमंडल के अंतर्गत मयाड़ घाटी की संपर्क सड़क में युद्धस्तर पर कार्य कर इसे जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए। गौर रहे कि लाहौल में लोक निर्माण विभाग के अधीन 134 संपर्क सड़कों में 90 यातायात के लिए बहाल हो गई हैं। मयाड़ संपर्क सड़क को भी रविवार तक उड़गोस गांव से एक किमी आगे तक विभाग ने बर्फ हटाकर साफ कर दिया था। यहां से आगे मयाड़ घाटी के अंतिम गांव खंजर तक छह किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाना शेष है। हालांकि, सोमवार को मौसम खराब रहने से विभाग घाटी की संपर्क सड़कों की बहाली के काम को अंजाम नहीं दे पाया। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि मौसम अनुकूल रहते ही मयाड़ से उड़गोस से आगे एवं दारचा से आगे योचे गांव के लिए सड़क बहाल कर दी जाएगी। इसके लिए विभाग को निर्देश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि मयाड़ संपर्क सड़क बहाली का कार्य चल रहा है। उड़गोस से एक किमी आगे तक सड़क से बर्फ हटा दी गई है। खंजर तक सड़क बहाल की जाएगी। मंगलवार को योचे संपर्क सड़क बहाल करने के लिए मशीन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed