फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   PWD Kullu Circle has a liability of Rs 100 crore, work on many roads is pending

Kullu News: पीडब्ल्यूडी कुल्लू सर्किल पर 100 करोड़ की देनदारी, कई सड़कों का काम लटका

Fri, 06 Jun 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
PWD Kullu Circle has a liability of Rs 100 crore, work on many roads is pending
विभाग के लिए नए काम करवाना बना चुनौती, ठेकेदारों में भी सरकार के प्रति रोष
विज्ञापन

बरसात में सड़कों को बहाल रखने की पीडब्ल्यूडी को अभी से सताने लगी चिंता
अंधड़ और बारिश के कारण बंद पड़ीं सड़कों ही बहाल नहीं कर पाया विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोक निर्माण विभाग के कुल्लू सर्किल पर करीब 100 करोड़ रुपये की देनदारी है। यह राशि साल 2022 से लंबित है। करोड़ों की राशि बकाया होने से विभाग के लिए नए काम करवाना चुनौती बन गया है।
धन की कमी से कुल्लू डिविजन में दस सड़कों का काम चार माह से बंद पड़ा है। बरसात में सड़कों को बहाल करने की भी विभाग को अभी से चिंता सताने लगी है। ठेकेदारों में भी सरकार के प्रति रोष है। विभाग के लिए नए निर्माण कार्य करवाना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन

28 फरवरी को अंधड़ और मूसलाधार बारिश के कारण कुल्लू मंडल की 10 सड़कें बंद है। इन सड़कों पर निगम की बस चलती है। बसों की आवाजाही न होने से ग्रामीणों में रोष है। विभाग के पास धन की कमी होने से सड़कों पर गिरे डंगों का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। अगले से बरसात का मौसम दस्तक देगा। भूस्खलन के लिए अति संवेदनशील कुल्लू जिले को सड़कों को कैसे बहाल करना है, इसको लेकर विभाग भी परेशान हैं। बरसात में जिले में 200 से अधिक सड़कें बंद होती हैं, उन्हें कैसे खोलना है विभागीय अधिकारियों की चिंता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग कुल्लू सर्किल के तहत बंजार, कुल्लू, मनाली और लाहौल डिवीजन में 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की देनदारी है। सरकार से पत्राचार किया गया है। - जितेंद्र कुमार गुप्ता,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कुल्लू

--
इन सड़कों का लटका निर्माण
धन की कमी के कारण कुल्लू की दस सड़कों का मरम्मत कार्य भी लटक गया है। इनमें दोहरानाला से बाराहार, पंचाली से सिलिंग, पाहनाला से जनहाल, पहनाला से लिंगर-बांसू सड़क, दोहरानाला से शिल्लीहार, लाशनी से संगटेहड़, संगटेहड़ से बिरनी, डारका से भुमतीर, दोघरी से समाना और नागूजौड़ से थाच शामिल हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed