फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Put advisory on Kovid protocol in hotels: Deputy Commissioner

होटलों में कोविड प्रोटोकोल की एडवाइजरी लगाएं : उपायुक्त

Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Put advisory on Kovid protocol in hotels: Deputy Commissioner
कुल्लू। उपायुक्त ने होटलियरों, टैक्सी चालकों व साहसिक खेल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बाहरी राज्यों से आए सैलानियों को मास्क पहनने तथा कूड़ा-कचरा हर कहीं पर न फेंकने के लिए कहें। इस संबंध में होटलों में एडवाइजरी भी लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सैलानियों तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की अधिक से अधिक सैंपलिंग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया में जिले के कुछ पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे हटकर है। वह शुक्रवार को जिला परिषद सभागार कुल्लू में जिले की होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियनों और साहसिक खेल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ पुराने फोटो दिखाकर मनाली में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ को दिखाए जाने पर स्थानीय कारोबारियों में असंतोष हैं। जिले में सैलानियों के लिए ठहरने की बेहतर सुविधाएं व सैर-सपाटे के लिए अनेक रमणीक स्थल हैं। आशुतोष गर्ग ने कहा कि मनाली मालरोड, कसोल व मणिकर्ण में लाउडस्पीकरों के माध्यम से सैलानियों को कोविड प्रोटोकोल का पालन करने की अपील की जा रही है। कोरोना प्रोटोकोल का सभी लोगों से पालन करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। सैलानियों की संख्या बढ़ने से कोरोना के मामले नहीं बढ़े हैं। रोज केवल 4 से 10 तक मामले जिले में आ रहे हैं, जबकि 800 से 1000 तक हर रोज सैंपल लिए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि मनाली तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर कानून व व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियम तथा सैलानियों व स्थानीय लोगों से कोरोना के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। हालांकि लोगों को पहले चेतावनी दी जा रही है और चालान आखिरी विकल्प है। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर, एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद्र, जिला पर्यटन विकास अधिकारी किशन चंद, आनंद ठाकुर, लाजवंती शर्मा, अमर सिंह, भरत ठाकुर, रोकश कोहली, अशोक वालिया, सुरेंद्र पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed