{"_id":"6b08174b6b9ab2b1e6008283","slug":"pushpa-stood-first-in-the-speech-competition-and-diksha-stood-first-in-poster-making-kullu-news-c-89-1-klu1016-192848-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण में पुष्पा और पोस्टर मेकिंग में दीक्षा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण में पुष्पा और पोस्टर मेकिंग में दीक्षा प्रथम
Fri, 27 Nov 2026 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
सैंज कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिंटू की टीम रही अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। राजनीति विज्ञान विभाग और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शशि शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम नेगी के नेतृत्व में भाषण, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की पुष्पा प्रथम और प्रिया द्वितीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में प्रथम सेमेस्टर की दीक्षा ने पहला और बीए अंतिम वर्ष की कशिश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिंटू, चंद्रावती और वरुण की टीम प्रथम रही, जबकि राकेश, विजय और विनोद की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. शशि शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान के समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की।