फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Purnahuti with the purification of the Dhalpur ground

पूर्णाहुति के साथ ढालपुर मैदान का हुआ शद्घिकरण

Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Purnahuti with the purification of the Dhalpur ground
कुल्लू के ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में यज्ञ के दौरान कन्या पूजन करते हुए।-सं - फोटो : Kullu
कुल्लू। भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पूूर्णाहुति के साथ ढालपुर मैदान की शुद्धि की गई। 11 पुरोहितों ने तीन दिन तक महायज्ञ किया। इसमें वैदिक मंत्रों का जाप किया गया। शनिवार को पूर्णाहुति डालकर ढालपुर मैदान का शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन

देवलुओं और श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया। महायज्ञ में भगवान रघुनाथ और देवता धूमला नाग, वीरनाथ गौरी के देवरथ आए थे। देवी त्रिपुरा संदरी, माता दोचा-मोचा, माता हिडिंबा और बिजली महादेव और आदि ब्रह्मा के प्रतीक चिह्नों चिन्हों के रूप में उनकी घंटियां और अन्य निशान लाए गए थे। अब पूर्णाहुति के बाद भगवान रघुनाथ अपने हारियानों के साथ सुल्तानपुर स्थित अपने देवालय लौट गए हैं। अन्य देवी-देवताओं ने भी रघुनाथ से मिलन कर देवायल के लिए प्रस्थान किया। शनिवार को भगवान रघुनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ढालपुर मैदान में काहिका उत्सव हुआ था। अब ढालपुर मैदान की शुद्धिकरण करना जरूरी होता है। बताया कि 2019 के कुल्लू दशहरा में देवकारज में कई तरह के विघ्न उत्पन्न हुए थे। उन्होंने देव आदेश पर ढालपुर मैदान की शुद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed