{"_id":"6850588505bbec5a1b09409b","slug":"provide-space-to-women-to-sell-their-products-near-atal-tunnel-kullu-news-c-89-1-ssml1015-150038-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल के पास महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए दें जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल के पास महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए दें जगह
Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा की कल्याण समिति के कार्यकारी सभापति को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए प्रशासनिक अधिकारी।
प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रहीं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय केलांग में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के कार्यकारी सभापति विधायक विनोद कुमार ने की। इसमें समाज के कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रहीं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
उन्होंने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास और अन्य चिह्नित जगहों पर घाटी के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनकी ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों को बेचने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति सदस्यों ने विभिन्न जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की और जिला प्रशासन को सुझाव दिए। विनोद कुमार ने कहा कि कल्याण समिति विधानसभा की एक महत्वपूर्ण समिति है, जो समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें प्रभावी रूप से लागू करवाने की दिशा में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बनाकर बजट आवंटित करती है, लेकिन उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक धरातल स्तर तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत मिले बजट का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें। इस दौरान विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, समिति के सदस्य विधायक रीना कश्यप, विधायक चंद्रशेखर, विधायक दीप राज, विधायक लोकेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--