{"_id":"6a440374a1eca9261c021cb7","slug":"protesters-were-enraged-upon-hearing-the-hospital-managements-investigation-report-kullu-news-c-399-1-sml1012-490808-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अस्पताल प्रबंधन की जांच रिपोर्ट सुनकर भड़क उठे प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अस्पताल प्रबंधन की जांच रिपोर्ट सुनकर भड़क उठे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
कुल्लू में प्रसव के बाद मौत मामले को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल प्रदर्शन करते युवा।-संवाद
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की माैत के मामले में मंगलवार को अस्पताल जांच कमेटी की रिपोर्ट एमएस ने पढ़ी तो प्रदर्शनकारी भड़क उठे। उन्होंने जांच रिपोर्ट में लिखी गईं बातों को चिकित्सक के पक्ष में बताया।
इस दाैरान अस्पताल परिसर में आमरण अनशन पर बैठे युवाओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके बाद चिकित्सक के निलंबन के आदेश मिलने के बाद आमरण अनशन पर बैठे युवाओं ने अनशन तोड़ दिया।
अस्पताल परिसर में समाजसेवी बंटी सराजी के साथ युवा आमरण अनशन पर बैठे थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे मामले में डॉक्टर के निलंबन आदेश मिले। बंटी सराजी उर्फ बलदेव ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर के निलंबन आदेश की प्रति उन्हें मिल चुकी है।
विज्ञापन
स्टाफ के दो सदस्यों को भी निलंबित किया गया है। इसकी प्रति उन्हें बुधवार को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है। इससे पहले सोमवार को प्रदर्शन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे। उसके बाद रात से वे आमरण अनशन पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई हुई है।
अनशन के बीच हुई गहमा गहमी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की हुई मौत पर चल रहे अनशन में भाजपा और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान अनशन में स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी पहुंचे जबकि भाजपा के नेता पहले ही अनशन स्थल पर बैठे थे।
इस दौरान विधायक अनशन कर रहे बंटी सराजी से बातचीत कर रहे थे तो इस दौरान भाजपा नेता रेखा गुलेरिया ने भी संबोधन करना शुरू कर दिया। इससे दोनों के बीच गहमा गहमी हो गई। अनशन कर रहे बंटी सराजी ने राजनीति न करने की बात कही। इसके बाद माहौल ठंडा हुआ। संवाद