Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protest in Kullu against the arrest of Mahipal Singh Makrana

Kullu News: महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में प्रदर्शन

Thu, 12 Nov 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Protest in Kullu against the arrest of Mahipal Singh Makrana
कुल्लू में  राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश सरकार का पुतंला फूंका।-संवाद
कुल्लू। मध्य प्रदेश के रतलाम में करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह मकराना सहित करीब 30 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में वीरवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश के समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप पुतला फूंककर गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के नए समता नियमों के विरोध में प्रस्तावित न्याय यात्रा के दौरान महिपाल सिंह मकराना सहित अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मांगों और विचारों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने की मांग उठाई। अमर ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकार लोकत्रांतिक तरीके से अपना रोष प्रकट कर रहे संगठनों के पदाधिकारियों की रिहाई नहीं करती हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed