फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Proposal to close liquor Theka passed

मोहनी में शराब ठेका बंद करने का प्रस्ताव पारित

Thu, 24 Dec 2020 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Proposal to close liquor Theka passed
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की मोहनी पंचायत के मोहनी में चल रहे शराब ठेके को बंद करवाने के लिए पंचायत की आम सभा में सहमति बनी। पंचायत की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर एसडीएम को दिया गया है। पंचायत ने मांग की कि ठेकेे को बंद किया जाए। अन्यथा ग्रामीण सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है मोहनी गांव की महिलाएं कुछ दिन पहले ठेेके के विरोध में उतरी थीं। मोहनी पंचायत की निर्मला देवी, टिकमू, मीनाक्षी देवी, निरमा देवी, संजू, उतमी देवी, संजय दत्त, तुलसी राम, शांता देवी, नीता देवी, डूर सिंह, दिलीप सिंह, अनूप राम, बाला देवी, चित्रा देवी, धनी देवी, कमली देवी, संजू देवी, कृष्णा देवी, वैष्णो देवी, गीता देवी और आशा देवी ने कहा कि पंचायत में शराब का ठेका खोला गया है। वहां पर दिन-रात शराबी रहते हैं। कुछ दिन पहले मोहनी गांव में आग लगी थी। इसका कारण भी शराबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शराब के ठेके के पास शराबी सुबह-शाम पड़े रहते हैं। इससे गांव की युवा पीढ़ी पर भी असर पड़ रहा है। युवाओं पर नशे का दुष्प्रभाव न पड़े इसलिए शराब ठेके को बंद करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed