फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Property investigation started in five cases of charas, chitta smuggling

चरस, चिट्टा तस्करी के पांच मामलों में संपत्ति जांच शुरू

Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Property investigation started in five cases of charas, chitta smuggling
कुल्लू। जिला कुल्लू में एसपी गुरुदेव शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार है। इसके लिए बाकायदा पुलिस ने प्लान भी तैयार कर लिया है। जिले में चरस व चिट्टे की तस्करी में पकड़े हुए लोगों की संपत्ति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों की संपत्ति का मिलान किया जाएगा। अगर संपत्ति आरोपी आय के अनुरूप नहीं मिलती है तो संपत्ति को सीज किया जाएगा। पुलिस ने पिछले दिनों सामने आए चरस व चिट्टे के पांच मामलों में संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि जिस तरह का नाकाबंदी अभियान पहले जिले में पूर्व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की थी, उसे आगे भी जारी रखा जाएगा। नशे का काला कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है। जिला नशे की तस्करी व सेवन की दृष्टि से संवेदनशील है। नशे के उत्पादन व सेवन को रोकने के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा। नशे की तस्करी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 के तहत चरस व चिट्टा तस्करों की संपत्ति की जांच की जाएगी। छोटे से लेकर बड़े माफिया की संपत्ति की जांच की जाएगी। इस दिशा में पुलिस तेजी से काम कर रही है। एनडीपीएस के पांच मामलों में आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुलिस ने नशे के खिलाफ बेहतर कार्य किया है। इस प्रदर्शन को कायम रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed