फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   programme at school

सैंज स्कूल के मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत

Sat, 26 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 26 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
programme at school

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सैंज में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमर देव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया, जबकि छात्राओं ने वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का शानदार आगाज किया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। कक्षा बारहवीं की एलू एंड पार्टी ने संस्कृत भाषा में स्वागत गीत पेश कर समारोह को चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। एनएसएस की एक स्वयंसेवी का चयन राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। पंद्रह विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में मेरिट सर्टिफिकेट दिए गए। मुख्यातिथि ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों तथा अभिभावकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मनुष्य का शिक्षित होना जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक विद्यार्थियों के लिए स्कूल का वार्षिक समारोह है। समारोह में हिंदी, पंजाबी, नेपाली, किन्नौरी और कुल्लवी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इनमें कक्षा छठी की स्नेहा, रंजना, खुशबू, ममता, रेशमा, थरवन, अनिता, योगेश्वरी, रूकमणि, दीक्षित, दिनेश, यमुना, सुनील, अरुण, रामदेव, मीनाक्षी, सुनीता व चंद्रा, एलु, छबीली, इंद्र सिंह, सुरभिए, सुष्मा, सुरेश, चमन, नरेंद्र व चिंता देवी को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही रमन सदन को बेस्ट हाउस, टिकमी देवी को हेड गर्ल, रूम सिंह हेड ब्वाय तथा सुरभि लखनपाल को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर हरिपुर कॉलेज के प्रोफेसर ज्योति शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति की उपाध्यक्षा अनिता ठाकुर, लक्ष्मी नारायण देवता कमेटी के कारदार जगरनाथ, समाजसेवी जय बिहारीलाल, मोती राम पालसरा, सेवानिवृत्त अध्यापक बालमुकुंद शर्मा, यान सिंह, रामदेव शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता केहर सिंह राणा, रिटायर्ड खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लग्न चंद, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य केहर सिंह, इंद्र सिंह, मनोहर लाल ठाकुर, धनवीर सिंह, राजेंद्र, लता देवी, रोशमा, टारना, रविंद्र नेगी, रमेश धामी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed