फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Procession of Thakur Madhorai started, devotees pulled the chariot

Kullu News: ठाकुर माधोराय की निकली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

Sun, 13 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Procession of Thakur Madhorai started, devotees pulled the chariot
जिला कुल्लू के हरिपुर में दशहरा उत्सव में निकली शोभायात्रा।
कुल्लू/हरिपुर। पर्यटन नगरी मनाली के वामतट पर स्थित हरिपुर में दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है। शुभारंभ पर ठाकुर माधोराय की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रविवार शाम करीब 05:15 बजे शुरू हुई रथयात्रा 07:00 बजे समाप्त हुई। इस रथयात्रा में माता नीलासूरी भी लाव-लश्कर के साथ दशहरा की शोभा बढ़ाने पहुंचीं।
विज्ञापन

ठाकुर माधोराय की भव्य रथयात्रा निकलते ही पांच दिवसीय हरिपुर दशहरा उत्सव का शुभारंभ हो गया है। ठाकुर माधोराय और माता नीलासूरी अपने देवालयों से ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकले। दोनों देवी-देवता हारियानों के साथ मेला मैदान पहुंचे। देव परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ठाकुर माधोराय अपने रथ में सवार हुए।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुर माधोराय के रथ को दशहरा मैदान तक पहुुंचाया। इस दौरान जय श्रीराम, जय ठाकुर माधोराय और जय माता नीलासूरी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। ठाकुर माधोराय कमेटी के प्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिला मुख्यालय ढालपुर में सात दिन तक दशहरा उत्सव मनाया जाता है, लेकिन हरिपुर में ठाकुर माधोराय के सम्मान में यह उत्सव पांच दिन मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक संध्याओं और खेलों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

इन स्थानों पर भी मनाया दशहरा उत्सव

जिला मुख्यालय कुल्लू और हरिपुर के अलावा तीन अन्य स्थानों पर भी दशहरा उत्सव मनाया गया। धार्मिक नगरी मणिकर्ण और नग्गर के ठावा में भी देव परंपराओं का विधि-विधान से निर्वहन किया गया। मणिकर्ण में भगवान राम की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान देवी-देवताओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल रहे। ऊझी घाटी के नग्गर ठावा तथा वशिष्ठ में भी देव परंपरानुसार दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed