{"_id":"62b88c5be866704ff72aecea","slug":"primary-health-centre-thatibeed-to-get-2-47-crore-cost-new-building-soon-kullu-news-sml413356924","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाटीबीड़ को मिलेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाटीबीड़ को मिलेगा नया भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की बंजार घाटी के थाटीबीड़ में 25 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन का रास्ता साफ हो गया है। इस भवन पर 2.47 करोड़ की राशि होगी। बीएसएनएल ने इसे एक साल के भीतर बनाने का लक्ष्य रखा है।
पीएचसी भवन का काम तीन दिन पहले युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। इसके तैयार होने के बाद चार पंचायतों की लगभग आठ हजार आबादी को घर द्वार के पास स्वास्थ्य सुविधाओं की अच्छी सुविधा मिलेगी। इस पीएचसी पर थाटीबीड़, गोपालपुर, चनौण व चकुरठा पंचायतें निर्भर हैं।
अब हजारों की आबादी को उपचार के लिए 60 किलोमीटर दूर कुल्लू या 20 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल बंजार नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले यहां स्थापित स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती थी। मामूली बीमारी के उपचार के लिए कुल्लू या बंजार जाना पड़ता था, जिससे भारी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
आपातकालीन में लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता था, लेकिन अब भवन तैयार होने के बाद हजारों की आबादी को अच्छी सुविधाएं मिलेगी। अब उन्हें उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि अब थाटीबीड़ अस्पताल का अपना नया भवन होगा और क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
उधर, बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाटीबीड़ का भवन 2.47 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। जगह का भूमि पूजन कर दिया है। एक साल के भीतर पीएचसी का भवन बनकर तैयार होगा। उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशाषी अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि पीएचसी भवन का निर्माण बीएसएनएल कर रहा है।
1997 में बढ़ा था दर्जा, राशि न होने से लटका था काम
थाटीबीड़ पंचायत के प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि थीटीबीड़ औषधालय का दर्जा 1997 में बढ़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किया गया था। निजी भूमि व राशि का प्रावधान न होने के कारण काम लटक गया था। इससे लोग भी परेशान थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने भवन के लिए राशि का प्रावधान किया है। अब 25 साल के बाद भवन के लिए राशि स्वीकृति हुई है।
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से खुशी
थाटीबीड़ निवासी भीमसेन, प्रेम सिंह, पूर्णचंद, मान सिंह, दूनी चंद, घनश्याम सिंह, बेली राम व सेस राम समेत अन्य ने बताया कि वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार होने के बाद यहां अच्छे डॉक्टर सेवाएं देंगे। इससे लोगों को उपचार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। ग्रामीणों के पैसे और समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा लंबे समय से भवन निर्माण के लिए राशि की मांग कर रहे थे।