फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Primary health center opened in private building in Sajla

सजला में निजी भवन में खुला खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 12 Mar 2022 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
Primary health center opened in private building in Sajla
ऊझी घाटी के सजला में पीएचसी का शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। संवाद। - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और लोगों को घरञ द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस दिशा में करोड़ों रुपये व्यय किया जा रहा है। यह बात शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र की करजां पंचायत के गांव सजला कही।

उन्होंने सजला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ एक निजी भवन में किया है। इसका लाभ ऊझी घाटी की करीब 12 हजार आबादी को मिलेगा।
मंत्री ने कहा स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट समेत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। रायसन पीएचसी को सीएचसी बनाया गया। पतलीकूहल में पीएचसी को सीएचसी का दर्जा प्रदान किया गया। गौरतलब है कि सजला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का उपचार होने से ऊझी घाटी के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। मरीजों को उपचार करवाने के लिए अब नग्गर और मनाली नहीं जाना पड़ेगा। पीएचसी सजला में जल्द एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट सेवाएं देंगे। जिसका फायदा करजां के अलावा आसपास की पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आठ में से 6 पुल बनकर तैयार हो गए, जबकि जगतसुख और छाकी नाले का पुल भी दो से तीन महीने में तैयार कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत करजां में जल-जीवन मिशन के तहत 700 घरों को नल सुविधा प्रदान की गई। मंत्री ने सजला महिला मंडल भवन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने आठ युवक मंडलों को खेल किटें, जबकि पांच महिला मंडलों को 10 किटें वितरित की। कुल्लू जिले में सीवरेज सिस्टम सुविधा पर 350 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इसके तहत अब कटराईं तक के क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मनाली मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, सजला शक्ति केंद्र अध्यक्ष विद्या सागर, शिक्षा मंत्री की पत्नी रजनी ठाकुर, नग्गर बीडीसी अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, जिला पार्षद मीना ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, बीएमओ डॉ. रणजीत ठाकुर समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed