{"_id":"67a0aa3f375c9bfe2203e86e","slug":"primary-health-center-fuda-gets-doctor-people-will-get-relief-kullu-news-c-89-1-klu1001-140429-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूड़ा को मिला डाॅक्टर, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूड़ा को मिला डाॅक्टर, लोगों को मिलेगी राहत
Tue, 04 Feb 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में तैनात डॉ. सुनील कुमार देंगे सेवाएं
यहां तैनात चिकित्सक का पीजी के लिए चयन से रिक्त हो गया था पद
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर उपमंडल के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूड़ा के लिए डाॅ. सुनील कुमार की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। इससे पहले यहां तैनात डाॅ. आदिति का नवंबर माह में पीजी के लिए चयन होने से पीएचसी में चिकित्सक का पद रिक्त हो गया था। अब पीएचसी फूड़ा में मूल रूप से शांशा गांव के वरिष्ठ चिकित्सक सुनील कुमार पुजारा सेवाएं देंगे।
डाॅ. सुनील कुमार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सेवारत रहे हैं। उनकी नियुक्ति पीएचसी फूड़ा में होने से क्षेत्र के लोग काफी राहत महसूस करने लगे हैं। तीन महीने बाद डॉक्टर मिलने से लोगों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक फरवरी को ही सरकार ने उनके तबादला आदेश जारी किए हैं।
जिला परिषद सदस्य छेजग डोलमा, फूड़ा निवासी विकास, स्थानीय लोगों ने डाॅ. सुनील कुमार का पीएचसी फूड़ा के लिए तबादला और सिफारिश किए जाने पर विधायक अनुराधा राणा का आभार जताया है। बताया जा रहा है कि पहले डाॅ. सुनील कुमार का तबादला क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से पीएचसी पंदराणू जिला शिमला के लिए हुआ था। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा की सिफारिश के बाद उनका तबादला पीएचसी फूड़ा के लिए हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी केलांग डाॅ. रोशन लाल ने डाॅ. सुनील कुमार के पीएचसी फूड़ा के लिए तबादला आदेश जारी होने की पुष्टि की है।