फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Prices of plum and apricot fell as the arrival of fruits increased

Kullu News: फलों की आवक बढ़ते ही गिरे प्लम-खुमानी के दाम

Fri, 06 Jun 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prices of plum and apricot fell as the arrival of fruits increased
भुंतर सब्जी मंडी में पलम की पैकिग करने में जुटे हुए।-संवाद
100 रुपये तक गिरा खुमानी और लहसुन का प्रतिकिलो भाव
विज्ञापन

प्लम के दाम में भी 30 फीसदी तक गिरावट आने से बागवान मायूस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंडियों में फलों की आवक अधिक होने से रेट में भारी गिरावट आई है। लहसुन और खुमानी के भाव 100 रुपये के नीचे आ गए हैं। प्लम के रेट भी 30 फीसदी तक गिरे हैं।
जिले में लहसुन, प्लम और खुमानी को निकालने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। किसान सुबह से देर शाम तक इसी काम में व्यस्त हैं। कीमतों में आई 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

अभी लहसुन के साथ प्लम और खुमानी का सीजन आधा भी नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिन लगातार बारिश होने से बागवानों ने तुड़़ान का कार्य रोक दिया था। किसानों ने लहसुन निकालना भी बंद कर दिया था। अब मौसम खुलने के बाद किसान-बागवान अपने कृषि और बागवानी कामकाज में व्यस्त हो गए हैं। किसान निक्का राम, भजन सिंह, मेहर चंद और धर्म सिंह ने कहा कि लहसुन के रेट में गिरावट आई है। पहले लहसुन 120 से 125 रुपये किलो बिक रहा था। अब इसके भाव 90 रुपये हो गए हैं। बागवान किशन ठाकुर, उमा दत्त, सुनील ठाकुर और मोहर सिंह ने कहा कि प्लम भी 25 से 30 रुपये सस्ता हो गया है। खुमानी के भाव में भी 40 फीसदी तक कम हो गया है। भुंतर सब्जी मंडी में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के प्रभारी हरीश कुमार ने कहा कि मंडी में अब फलों के साथ लहसुन की आवक लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि अब दाम में लगातार कमी आ रही है। आने वाले दिनों में रेट में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed