{"_id":"6a7c5b737d5284110f01860f","slug":"preparations-for-independence-day-celebrations-intensify-the-sound-of-marching-footsteps-echoes-in-dhalpur-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183937-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, ढालपुर में गूंज रही कदमताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, ढालपुर में गूंज रही कदमताल
Thu, 13 Aug 2026 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:09 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। ढालपुर मैदान में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए पुलिस, होमगार्ड, आईटीबीपी सहित विभिन्न स्कूलों की एनसीसी और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां परेड की रिहर्सल में जुटी हैं।
बुधवार को भी जवानों और विद्यार्थियों ने अलग-अलग टुकड़ियों में कदमताल और सलामी का अभ्यास किया। रिहर्सल के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन, कदमताल और परेड की विभिन्न निर्धारित गतिविधियों का अभ्यास किया।
लगातार हो रही रिहर्सल से ढालपुर मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। परेड में शामिल होने वाली विभिन्न टुकड़ियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुद को तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परेड, सलामी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। आने वाले दिनों में परेड की रिहर्सल के साथ अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।