{"_id":"67fe4559217cec0ccc0f52b8","slug":"preparation-to-prevent-diarrhea-responsibility-to-asha-workers-kullu-news-c-89-1-ssml1015-145521-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डायरिया से बचाव की तैयारी, आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डायरिया से बचाव की तैयारी, आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
Wed, 16 Apr 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:07 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में गर्मी के सीजन में लोग डायरिया की चपेट में न आएं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। जिले की 530 के करीब सेवारत आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा कार्यकर्ता अपने संबंधित क्षेत्रों में डायरिया से बचाव की निरंतर निगरानी करेंगी। मामले दिखने पर मरीजों को अस्पताल लाने में अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं, घर-द्वार पर लोगों को ओआरएस और जिंक दवा भी वितरित करेंगी।
हालांकि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग मार्च माह में जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, आनी, बंजार, निरमंड के अलावा कुल्लू शहर के 11 वार्डों में अभियान चला चुका है। इस अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया और डायरिया की चपेट में आने से बचाने के लिए घरद्वार पर बच्चों को ओरआरएस और जिंक की दवा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, अब गर्मी के सीजन में डायरिया के मामले न आए और लक्षण दिखने पर मरीजों का उपचार समय पर हो सकें। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है और आशा कार्यकर्ताओं को दोबारा जिम्मा सौंपा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि डायरिया एक गंभीर संक्रमण है। यह बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। ऐसे में विभाग हर स्वास्थ्य खंड में मामलों पर निरंतर नजर बनाए रखेगा। मरीजों का समय पर उपचार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में संक्रमण न फैले और लोग सुरक्षित रहे।
कितने क्षेत्रों में रहेगी निगरानी
स्वास्थ्य खंड गांव जनसंख्या
नग्गर 399 1,20,209
जरी 511 1,30,030
बंजार 797 75,321
आनी 845 62,336
निरमंड 523 60,110
कुल्लू शहर 11 (वार्ड) 18,112