Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Preparation to increase door-to-door garbage charges in Kullu city

Kullu News: कुल्लू शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Thu, 12 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 12 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Preparation to increase door-to-door garbage charges in Kullu city
नगर परिषद ने तैयार किया खाका, लोगों ने 15 दिन में मांगे सुझाव और आपत्तियां
विज्ञापन

लोगों के सुझावों और आपत्तियों पर बैठक में चर्चा के बाद लगाई जाएगी अंतिम मुहर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का शुल्क संशोधित किया जाएगा। नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण के शुल्क में संशोधन की तैयारी कर ली है। इसके लिए एक खाका भी तैयार किया है।
इससे पहले लोगाें से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए नगर परिषद ने 15 दिन का समय दिया है। लोगों से मिले सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा के बाद हाउस में तय दरों पर मुहर लगेगी। संशोधित दरें कब से लागू होंगी, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। फिलहाल, नगर परिषद कुल्लू लोगों के सुझाव और आपत्तियों की ओर देख रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर में डो-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए प्रतिमाह 80 रुपये लिए जाते हैं। व्यावसायिक संस्थानों के अलग-अलग दाम हैं। कुछ समय पहले यही दाम 50 रुपये मासिक था। जिस तरह नगर परिषद कुल्लू को कचरे के निष्पादन में परेशानी आ रही है, ऐसे में नगर परिषद को रिवाइज शुल्क मिलने से काफी राहत मिलेगी। नगर परिषद कुल्लू के तहत रामशिला से गांधीनगर तक कुल 11 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नगर परिषद की जून 2024 में हुई विशेष बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण शुल्क में संशोधन का निर्णय लिया था। संशोधित शुल्क को लेकर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। सुझाव और आपत्तियों को नगर परिषद कुल्लू कार्यालय में लिखित और ईमेल के माध्यम से दर्ज करवाया जा सकता है। -अनुभव शर्मा, ईओ, नगर परिषद कुल्लू

--
यह बनाया है कि खाका
मकान मालिक, किरायेदार और परिवार से 100 रुपये मासिक
फल-सब्जी की दुकान से 400 रुपये मासिक
चाय-समोसे की दुकान से 100 रुपये मासिक
ढाबोें से 400 रुपये मासिक
गेस्ट हाउस से 1500 रुपये मासिक
होटल छोटे 8 कमरों तक 2000 रुपये मासिक
होटल बड़े 8 कमरों से अधिक 3500 रुपये मासिक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed