फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Preni's green tax barrier will be shifted to Jagatsukh

प्रीणी का ग्रीन टैक्स बैरियर जगतसुख होगा स्थानांतरित

Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Preni's green tax barrier will be shifted to Jagatsukh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के प्रीणी का ग्रीन टैक्स बैरियर अब जगतसुख स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को 13.14 लाख की राशि जारी की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है, जबकि काम दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस बैरियर को अब फास्ट टैग से जोड़ा जाएगा। इसकी सैलानियों को सुविधा मिलेगी। मनाली के आलू मैदान ग्रीन टैक्स बैरियर को भी फास्ट टैग से जोड़ दिया है। प्रीणी से जगतसुख की दूरी करीब तीन किमी है। अभी तक प्रीणी का ग्रीन टैक्स बैरियर फास्ट टैग सुविधा से नहीं जुड़ा है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रीणी का ग्रीन टैक्स बैरियर जगतसुख स्थानांतरित करने से देशी-विदेश के सैलानियों को सुविधा मिलेगी। कुल्लू शहर के सार्वजनिक शौचालयों का अब कायाकल्प किया जाएगा। इसकी नगर परिषद कुल्लू ने सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं और काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। इन शौचालयों के कायाकल्प के लिए नप करीब 30 लाख का बजट खर्च करेगी। इस बजट से कुल्लू शहर के 13 वार्डों में बने 15 सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत होगी, जिसका शहरवासियों समेत पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

खस्ताहाल शौचालय की हालत भी सुधरेगी
वर्तमान में शहर के वार्डों में बनाए गए शौचालयों की हालत खस्ता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शौचालय की अच्छी सुविधा नहीं मिल रही है। यहां से निकलने वाली दुर्गंध से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब नगर परिषद शौचालयों की स्थिति सुधारनी जा रही है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों का अब कायाकल्प किया जाएगा। इसकी नगर परिषद कुल्लू ने सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। इस पर 30 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed