{"_id":"67ae2aa1840842ed0a0a9945","slug":"predictioncash-crops-will-fill-the-pockets-of-gardeners-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141140-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भविष्यवाणी ... कुल्लू में बागवानों की जेब भरेंगी नगदी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भविष्यवाणी ... कुल्लू में बागवानों की जेब भरेंगी नगदी फसलें
Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
देहुरी में देवता खुडीजल के मंदिर में हुई सालभर की भविष्यवाणी के दौरान उमडी़ श्रद्दालुओं की भीड़
मान्यता ... देवता खुडीजल ने की भविष्यवाणी, घाटी में सूखे के साथ अच्छी होगी बारिश-बर्फबारी
देवता के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के सैकड़ों लोग
देवता खुडीजल ने फाल्गुन संक्रांति पर सुना लोगों का दुख-दर्द, आशीर्वाद भी दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वर्ष 2025 में कुल्लू घाटी में बारिश-बर्फबारी अच्छी होगी। सूखा भी पड़ेगा, मगर समय-समय पर बारिश भी होती रहेगी। फसलों से खेत खलिहान लहलहाएंगे। किसानोें को फसलों की अच्छी कीमत मिलेगी। खासकर सेब, लहसुन और मटर जैसी नगदी फसलें किसानों-बागवानों की जेब भरेंगी।
यह भविष्यवाणी जिले के अधिष्ठाता देवता खुडीजल ने फाल्गुन संक्रांति को देहुरी देवालय में की।
इस दौरान कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के हजारों लोग देवता के दर्शन करने देहुरी मंदिर पहुंचे थे। देवता से पूछ के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन वीरवार को भी देवता खुडीजल ने लोगों का दुख-दर्द सुना और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद देवता खुडीजल ने भविष्यवाणी की कि वर्ष 2025 में बरसात भी ठीक होगी, लेकिन बाढ़ जैसी आपदा से कोई नुकसान नहीं होगा। देवता ने देश और प्रदेश की राजनीति में उठापटक रहने की भी बात कही।
कारदार शेर सिंह ठाकुर और पूर्ण शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी फाल्गुन संक्रांति को देवता ने भविष्यवाणी की है। देवता के दरबार में कुल्लू के साथ मंडी और शिमला जिले से भी श्रद्धालु आए थे। देवजा ने उनका दुख-दर्द सुना।
विज्ञापन
कारदार ने कहा कि स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद देवता के सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम पहले की तरह होंगे। अब श्रद्धालु देवता का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को देवता अपने देवालय देहुरी से मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना होंगे।
--