फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pomegranate production increased in the lower belt

लोअर बेल्ट में बढ़ा अनार का उत्पान

Mon, 20 Sep 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pomegranate production increased in the lower belt
कुल्लू में अनार के सीजन पूरे जोरों पर है। भुंतर सब्जी मंडी में अनार की ग्रेडिंग में जुटे पैकर। - फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू की लोअर बेल्ट में लोग अनार की खेती कर रहे हैं। बेहतर दाम मिलने से अनार उत्पादकों की आर्थिकी मजबूत हो रही है। विशेषज्ञों की मानें तो कुल्लू जिला के निचले क्षेत्र की आबोहवा इसकी पैदावार के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ दशक में जिले में अनार ने अपनी अलग पहचान बना ली है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मौसम में बदलाव ने यहां के बागवानों का भी बागवानी का नजरिया बदलने को विवश कर दिया है। जिले के बजौरा, हुरला, कलैहली, थरास, गड़सा और खराहल के निचले क्षेत्रों में अनार का सफल उत्पादन हो रहा है। बागवानों को उत्साहवर्धक नतीजे मिल रहे हैं। जिला कुल्लू में करीब 1500 हेक्टेयर जमीन पर अनार की खेती हो रही है। अनार की खेती में नए-नए प्रयोग भी करने लगे हैं। अनार उत्पादक दुष्यंत ठाकुर का कहना है कि अनार का पौधा तीन साल में ही फल देता है। जिले में इन दिनों अनार का सीजन आरंभ हो चुका है। उत्पादकों को स्थानीय मंडियों में अच्छे दाम मिल रहे हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में सोमवार को अनार की बोली 71 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से लगी है। घाटी के अनार उत्पादक अर्जन महंत, सुनू राम, अशोक, ज्ञान ठाकुर, दुनी चंद, कुष्ण कुमार व चमन आदि ने कहा कि डेढ़ दशक में अनार की खेती का दायरा काफी बढ़ गया हैै। उन्होंने कहा कि अनार के बेहतर दाम मिलने से बागवान इसकी खेती को तरजीह देने लगा है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि सोमवार को सब्जी मंडी में अनार 71 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका है।
विज्ञापन

बागवानों को प्रोत्साहित कर रहा विभाग
कुल्लू स्थित बागवानी विभाग के विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने बताया कि बागवानों को अनार की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभाग प्रयासरत है। विभाग समय-समय पर अनार उत्पादित क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगा कर बागवानों को जानकारी उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किस्मों की हो रही पैदावार
कुल्लू में विभिन्न वैरायटी का अनार पैदा हो रहा है। जिले में कांधारी, काबुली, गणेश, सिंधूरी और कांधारी सीडलैस, मृदुला सीडलैस किस्में उगाई जा रही हैं। अनार में कई पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियां से निजात मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed