कुल्लू। पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में जिला भाजपा पदाधिकारियों के साथ फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों व महामंत्रियों केे अनुपस्थित रहने पर जवाब मांगा जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।
ढालपुर में शुक्रवार को जिला परिषद के सभागार में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने की। इस मौके पर सभी भाजपा मंडलों के साथ अभी तक सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। किस मंडल में कितने सदस्य बने और भाजपा फ्रंटल संगठनों की क्या भूमिका रही, इसकी समीक्षा की गई। भाजपा ने हर मंडल के लिए पार्टी के सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इसमें जिले के बाह्य सराज आनी भाजपा मंडल ने अपने लक्ष्य से दो हजार अधिक सदस्यों को जोड़ा है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष ने जब सभी भाजपा के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों व महामंत्रियों से रिपोर्ट मांगी तो कई फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी बैठक से नदारद पाए गए। इसे लेकर जिला अध्यक्ष ने सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से जवाब मांगा गया है। इससे पहले बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की और जो मंडल लक्ष्य से दूर हैं, वहां सदस्य बनाने में ओर जोर देने का आह्वान किया। इसके चलते पूर्व विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक जताया। इस दौरान आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, विधायक सुरेंद्र शौरी, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री बालमुकंद राणा, जोगिंद्र शुक्ला, भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमित सूद, हेत राम ठाकुर, नवल नेगी, जुगल किशोर, युव राज बोध, महामंत्री अमर ठाकुर, बनवारी लाल ठाकुर, विवेक भारद्वाज, युगल किशोर, जगदीश ठाकुर, बलदेव सिंह, मधुसूधन शर्मा, डोला राम, लक्ष्मण नेगी, राकेश शर्मा, ठाकुर दास, सोमदेव, मुंशी लाल मल्होत्रा, अंजय बोध, हेम राज ठाकुर, सुमित शर्मा, सुभाष ठाकुर, योग राज, जगदीश शर्मा, डॉ. अर्चना ठाकुर, मनीषा सूद तथा लता शर्मा मौजूद रहे।