{"_id":"65dc70755096ba9ff1031fae","slug":"polio-drops-will-be-administered-to-31521-children-kullu-news-c-89-1-klu1001-117621-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 31521 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 31521 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
Mon, 26 Feb 2024 04:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 26 Feb 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
जिले में तीन मार्च को 402 बूथों में पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर 3 मार्च को कुल्लू जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के 31,521 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएंगी। यह बात उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने सोमवार को पोलियो के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दवा पिलाने के लिए 402 बूथ स्थापित किए जाएंगे।
पोलियो दवा पिलाने के लिए 803 दलों का गठन किया है। इसमें 1607 कर्मचारी सेवाएं देंगे। इसके अलावा 10 स्थानों पर ट्रांजिस्ट शिविर लगाए जाएंगे। यहां बसों और अन्य वाहनों में आने जाने वाले बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। 10 मोबाइल दल भी पोलियो ड्रॉप्स पिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। आयुष विभाग, डीआरडीए और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने के लिए कहा गया है।
अगर कोई बच्चा पोलियो की दो बूंदें पीने से वंचित रह जाता है तो उन बच्चों को 4 और 5 मार्च को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। डायरिया और निमोनिया से शून्य से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के बचाव के लिए 14 से 25 मार्च के बीच विशेष अभियान के तहत जिंक और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उपनिदेशक व परियोजना अधिकारी जयवंती ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद