फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police alert for the safety of tourists: SP

सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क : एसपी

Thu, 25 Dec 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police alert for the safety of tourists: SP
मनाली के मॉल रोड़ पर क्रिसमस के मौके डीजे की धुन पर मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
बोलीं- लाहौल घाटी में पर्यटकों, आम लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

कहा- प्रमुख पर्यटन स्थलों पर की गई है पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। क्रिसमस पर जिला लाहौल-स्पीति में पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।
जिला पुलिस सभी संवेदनशील और पर्यटन क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग कर रही है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसपी शिवानी मेहला ने बताया कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों कोकसर, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, दारचा, जिस्पा पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार निगरानी रखी जा रही है जिससे क्रिसमस शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाई जा सके। पुलिस प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। मेहला ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से सभी को सुरक्षित और शांतिपूर्ण क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed