फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Players from Kullu-1 and Kullu-2 dominated in Kabaddi and Kho-Kho.

Kullu News: कबड्डी, खो-खो में कूल्लू-एक और दो के खिलाड़ी छाए

Sun, 13 Sep 2026 04:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:35 AM IST
विज्ञापन
Players from Kullu-1 and Kullu-2 dominated in Kabaddi and Kho-Kho.
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में द लोअर कुल्लू फार्मर्स एंड हॉर्टिकल्चरिस्ट्स एसोसिएशन भुंतर के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल में दमखम दिखाया। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में आनी खंड ने पहला जबकि सैंज ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में कुल्लू-एक विजेता और कुल्लू-दो उपविजेता रहा। खो-खो में कुल्लू-एक ने बाजी मारी, जबकि निरमंड दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में नगर खंड विजेता और आनी उपविजेता रहा। योग में आनी ने प्रथम और कुल्लू-एक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुश्ती प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर विजेता और पिपलागे उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में छात्र-छात्रा वर्ग में बंजार खंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में वाॅलीबाल में कुल्लू-दो विजेता और सैंज उपविजेता रहा। कबड्डी में कुल्लू-एक विजेता और कुल्लू-दो उपविजेता रहा। खो-खो में कुल्लू-एक विजेता और कुल्लू-दो उपविजेता रहा। मुख्यातिथि करतार सिंह गुलेरिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed