फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   planning for panchayat election

पंचायत चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Wed, 12 Aug 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 12 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

मनाली ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक मनाली के टाउन हाल में हुई। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं मनाली विस क्षेत्र के प्रभारी रितेश क परेट विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा आने वाले पंचायत चुनावों के लिए रणनीति भी तैयार की गई। वहीं, लोगों की मांग को देखते हुए पतलीकूहल पुलिस चौकी को स्तरोन्नत कर थाना बनाने के लिए बाकायदा प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार के मुखिया सीएम वीरभद्र सिंह को भेजा गया। पार्टी प्रवक्ता एवं बड़ाग्रां पंचायत के प्रधान चेतराम नेगी ने बताया कि वाशिंग में प्रस्तावित आइपीएच रेस्ट हाउस की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरोध के चलते ही केंद्र की मोदी सरकार को बैकफुट पर आकर भूमि अधिग्रहण बिल को बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं, बड़ाग्रां बिहाल में 114 बीघा भूखंड पर आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए निर्माण कार्य शुरू किए जाने के लिए प्रदेश पर्यटन महकमा, बीओडी और प्रदेश सरकार का आभार जताया गया। बैठक में हरिचंद शर्मा, दिनेश सेन, मनोरमा बौद्ध, विद्या नेगी, टेक चंद नेगी, हीरालाल विभु, दुर्गादत्त, भगतराम, रनजीता, बलबीर जॉनी, हेमराज, डीआर जोशी, डोलाराम ठाकुर, मानदासी, रोहित महाजन, हीरालाल भारद्वाज, विजय ठाकुर, अरुणा ठाकुर, खेखराम ठाकुर और चेतराम नेगी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पनगां के धर्मचंद फौजी ने कांग्रेस का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed