फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Petrol in Kullu nearing century

कुल्लू में पेट्रोल शतक के करीब

Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Petrol in Kullu nearing century
कुल्लू। जिला कुल्लू में भी पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पेट्रोल 98.03 और डीजल 88.86 रुपये लीटर पहुंच गया है। इसके चलते हर वर्ग के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से अब तक नौ दिन में चार बार पेट्रोल और दो बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आवश्यक सामान और खाद्य सामग्री के दामों में भी रोजाना बढ़ोतरी आंकी जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टर, किसान, बागवान और उद्योग कारोबारी भी इससे परेशानी में है। डीजल के दाम लगातार बढ़ने से उद्योग-धंधों पर संकट छाने लगा है। यदि शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो निश्चित ही इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। गौरतलब है कि कोरोना काल में कर्फ्यू के कारण अधिकतर लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे में लोगों को राहत देने के बजाय सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ पैसे की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके चलते आम जनता का बजट बिगड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने में विफल है। यदि दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो लोगों के वाहन घरों में खड़े नजर आने लगेंगे। निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि डीजल के दामों के उछाल के कारण 50 फीसदी क्षमता के साथ बसों का संचालन कर पाना मुश्किल हुआ है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि एचआटसी को 81.36 रुपये के हिसाब से डीजल उपलब्ध हो रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण डीजल का खर्च भी पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
दिन पेट्रोल डीजल
एक जुलाई 96.35 रुपये 88.44 रुपये
दो जुलाई 96.69 रुपये 88.44 रुपये
चार जुलाई 97.02 रुपये 88.61 रुपये
पांच जुलाई 97.36 रुपये 88.61 रुपये
सात जुलाई 97.69 रुपये 88.78 रुपये
नौ जुलाई 98.03 रुपये 88.86 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed