{"_id":"68bb1e2351ebb6d1f40d51b6","slug":"petrol-crisis-deepens-in-lahaul-valley-kullu-news-c-89-1-ssml1015-156279-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल घाटी में गहराया पेट्रोल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल घाटी में गहराया पेट्रोल का संकट
Fri, 05 Sep 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त किरण भड़ाना ने लेह के डीसी से संपर्क साधकर मंगवाए दो टैंकर
निगलसरी में फंसे हैं किन्नौर और स्पीति के रास्ते से मंगवाए पेट्रोल के चार टैंकर
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में इन दिनों पेट्रोल का संकट गहराता जा रहा है। मनाली-केलांग सड़क करीब दो सप्ताह से बंद है। इसके चलते बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
इस कारण क्षेत्र में पेट्रोल की किल्लत हो गई है। लाहौल स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने 365 किलोमीटर दूर लेह के उपायुक्त से संपर्क कर वहां से पेट्रोल मंगवाने की व्यवस्था की। लेह से दो टैंकरों में 28,000 लीटर पेट्रोल मंगवाया है। इससे क्षेत्र में कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
उपायुक्त ने बताया कि इससे पहले भी लेह से दो टैंकर ईंधन के मंगवाए जा चुके हैं। किन्नौर और स्पीति के रास्ते से भी पेट्रोल के चार टैंकर लाने का प्रयास किया गया है लेकिन खराब मौसम और भूस्खलन के चलते टैंकर किन्नौर के निगलसरी में फंसे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन हालात को सामान्य करने के लिए प्रयासरत हैं। वैकल्पिक मार्गों से भी आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आपदा के बावजूद जनजीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--