Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People's anger will burst out on the bad condition of NH-305

Kullu News: एनएच-305 की बदहाली पर फूटेगा लोगों का गुस्सा

Sun, 30 Mar 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 30 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
People's anger will burst out on the bad condition of NH-305
बंजार क्षेत्र के लोगों ने शुरू की तैयारी, आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार
विज्ञापन

संस्थाएं भी देंगी समर्थन, एनएच-305 संघर्ष समिति के बैनर तले होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। एनएच-305 औट लुहरी की खस्ता हालत को लेकर अब आंदोलन शुरू होगा। इसको लेकर बंजार क्षेत्र के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक अप्रैल को सड़क पर उतरकर आंदोलन की शुरुआत होगी।
एनएच-305 संघर्ष समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन किशन चंद ने बताया कि बार-बार आग्रह करने के बाद भी एनएच की हालत को नहीं सुधारा जा रहा है।
ऐसे में क्षेत्र के लोगों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। हालांकि, आंदोलन की घोषणा करीब एक सप्ताह पहले ही कर रखी है। बावजूद इसके एनएच की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में अब मंगलवार को सड़क पर उतरकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन को लेकर क्षेत्र के हर संगठन का सहयोग मिल रहा है। महिला-पुरूष, छात्रों ने भी सड़क की दुर्दशा पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एक दशक में इस एनएच सड़क पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है, लेकिन एनएच की ओर से इसे रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। अब एनएच का यह ढीला रवैया सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनएच अधिकारियों की ढील के कारण लोगों को तंग और बदहाल सड़क का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। किशन चंद ने कहा कि इस आंदोलन को समाज के विभिन्न संगठनों, कमेटियों, टैक्सी यूनियनों, पंचायतों और एसोसिएशनों ने समर्थन दिया है। एनएच-305 विभाग को चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी एनएच-305 के सुधार के लिए उचित कार्रवाई नहीं करता है तो आने वाले समय में आंदोलन और भी उग्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed