फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People upset when the flow of Beas was diverted towards the banks

Kullu News: ब्यास का बहाव किनारों की ओर मोड़ने पर लोग खफा

Tue, 16 Apr 2024 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
People upset when the flow of Beas was diverted towards the banks
पतलीकूहल के प्रभावितों ने प्रशासन से की उचित कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। आपदा के दौरान ब्यास में आई बाढ़ जैसे खतरे से बचने के लिए कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर नदी में मलबे के ढेर हटाए जा रहे हैं। ठेकेदार की मनमानी के चलते पतलीकूहल में फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है। ठेकेदार ने नदी के बीच मनमाने तरीके से बहुत संकरी नाली बना दी है। जिस ओर मलबा भरा जाना था उसे और गहरा कर दिया।
इससे पानी दोबारा नेशनल हाईवे किनारों के घरों की ओर आना शुरू हो गया है। इसे देख पतलीकूहल में पिछले साल के बाढ़ प्रभावित अब दोबारा से बाढ़ की आशंका देख आतंकित हो उठे हैं। पिछले साल बाढ़ ने यहां पर तबाही का मंजर दिखाया था। बाढ़ के बाद नदी में काफी मलबा जमा हो गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सलाह करने के बाद भविष्य में खतरा टालने तथा नुकसान से बचाने को ब्यास को बीच से गहरा कर यहां से मलबे को नदी किनारे रखने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

काम में हो रही मनमानी के चलते बाढ़ प्रभावित परेशान हैं। प्रभावितों की ओर से जिला प्रशासन से उचित तरीके से काम किए जाने की मांग की गई है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला और मनाली के एसडीएम रमन शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। जेसीबी और दूसरी बड़ी दो मशीनें भेजकर नदी को गहरा कर मलबे को नदी के किनारों पर रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed