{"_id":"6ade3bb4dd90b331cb06e5d4","slug":"people-troubled-by-potholes-on-the-baga-sarahan-road-kullu-news-r-399-1-sml1055-544101-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बागा सराहन सड़क पर गड्ढों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बागा सराहन सड़क पर गड्ढों से लोग परेशान
विज्ञापन
खस्ताहाल बागा सराहन सड़क को दुरूस्त करने में जुटी मशीन। स्रोत : जागरूक पाठक
निरमंड (कुल्लू)।
बागा सराहन सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क कई बार खराब हो चुकी है।
हर बार गड्ढों को भरकर अस्थायी मरम्मत की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद समस्या फिर सामने आ जाती है। लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने के मूल कारणों का पता लगाकर तकनीकी आधार पर स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। विभाग को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
बागा सराहन पंचायत के प्रधान नरेंद्र कश्यप, उपप्रधान चंद्रेश ठाकुर और पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों ने कई बार समस्या को उठाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रधान नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गड्ढों को भरने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर सड़क की समस्या को दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही लोक निर्माण विभाग के समक्ष फिर समस्या को रखा जाएगा।